सिर्फ एक कप सूजी से बनाएं पूरे परिवार के लिए मजे का नाश्ता|जिसे देखते ही बनाना चाहेंगे|Nashta Recipe
By 222Toolika Ki Kitchen
Summary
## Key takeaways - **एक कटोरी सूजी, एक कटोरी पानी**: सूजी में बराबर मात्रा में पानी डालकर अब्सॉर्ब होने दें—यही इस झटपट नाश्ते का पूरा बेस है। [00:29], [01:00] - **बच्चों को पालक खिलाने की ट्रिक**: इस तरीके से बनाने पर बच्चे बिना नखरे के पालक खा लेते हैं—यह माँ का सबसे कारगर हथियार है। [01:10], [01:32] - **अलग नमक की जरूरत नहीं**: चाट मसाले और पालक में पहले से ही नमक होता है, इसलिए सफेद नमक डालने की जरूरत नहीं। [02:47], [03:19] - **कंसिस्टेंसी ही असली कुंजी**: एक साथ बहुत ज्यादा पानी न डालें—बैटर गीला हुआ तो शेप नहीं बनेगा और नाश्ता तवे पर फैल जाएगा। [03:08], [03:40] - **ढककर सेकें, क्रिस्पी बाहर सॉफ्ट अंदर**: एक तरफ पकने पर पलट दें—दोनों तरफ सेकने से बाहर हल्का क्रिस्पी और अंदर बिल्कुल सॉफ्ट रहता है। [04:45], [05:27] - **कोई भी सब्जी चले, टिफिन-रेडी**: पालक की जगह कॉर्न, टमाटर या अकेला प्याज भी काम करता है—सुबह की भागदौड़ में झटपट टिफिन के लिए परफेक्ट। [07:04], [07:36]
Topics Covered
- एक कटोरी सूजी, एक कटोरी पानी का नियम
- बच्चों की पसंदीदा चीज़ में पोषण छुपाना
- बैटर का गाढ़ापन ही शेप की कुंजी
Full Transcript
क्या आपने कभी एक कटोरी सूजी से इतना बढ़िया नाश्ता बनाया है कि बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आने वाला है? तो चलिए
बताते हैं कि इस नाश्ते को मैंने कैसे बनाया है। स्वागत है दोस्तों तुरिका की किचन में। आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। तो यहां पर मैंने ली है एक कटोरी सूजी। सूजी आप अपनी फैमिली के हिसाब से कम या
ज्यादा कर सकते हैं। सूजी कोई भी हो मोटी पतली आप ले सकते हैं इस नाश्ते के। तो चलिए यहां पर मैंने एक कटोरी सूजी को एक बाउल में डाल दिया है। इसमें डाल देंगे हम
एक कटोरी ही पानी। तो एक कटोरी सूजी में मैंने यहां पर एक कटोरी पानी डाल दिया है। अभी आपको यह गीला लग रहा होगा पर पानी अब्सॉर्ब कर लेती है सूजी ना। तो इसलिए
मैंने थोड़ा सा यहां पर ज्यादा पानी डाल दिया है। तो चलिए यहां पर अभी इसको हम रख देते हैं साइड में। तब तक पानी हमारी सूजी अब्सॉर्ब कर लेगी तब तक करते हैं आगे की
तैयारी। तो यहां पर ली है हमने पालक। पालक को मैंने धो लिया है तीन से चार पानी से अच्छे से। आप पालक की जगह और कुछ भी सब्जियां डालना चाह तो उसमें डाल सकते
हैं। पर मैंने यहां पर पालक से यह नाश्ता बनाकर रेडी कर रही हूं। यह मेरे बेटे का फेवरेट नाश्ता उसको बहुत ही पसंद आता है। आप भी एक बार जरूर बनाकर देखिएगा। आपको भी
पसंद आएगा। इस ऐसे तरीके से बनाने से ना बच्चे पालक भी खा लेते हैं। कुछ बच्चों को पालक पसंद नहीं रहती है तो आप उनको यदि पालक खिलाना चाहते हैं तो यह बेस्ट वे है
आपको पालक खिलाने का बच्चों को। तो चलिए यहां पर हमने पालक को कट कर लिया है। साथ में अब प्याज को भी कट कर लेंगे। प्याज यहां पर ऑप्शनल है। आप चाहें तो डालें
वरना आप यहां पर स्किप कर सकते हैं प्याज को। आप केवल पालक से भी इस नाश्ते को बना सकते हैं। यह देखिए। और आप यदि और कोई सब्जी ऐड करना चाहें तो वह भी आप इसमें ऐड
कर सकते हैं। जैसे कॉर्न भी आप ऐड कर सकते हैं। वह भी यहां पर बहुत ही अच्छे लगेंगे इसके साथ। अब यहां पर हमने प्याज कट करके दिए हैं। धनिया पत्ती को कट करेंगे। यह देखिए इस तरीके से हमें धनिया पत्ती को भी
कट कर लेना है। धनिया पत्ती को भी मैंने पहले अच्छे से वॉश कर लिया था। क्योंकि अभी ना बरसात में ना सब्जियों को तीन से चार बार अच्छे से धोकर ही यूज़ करना चाहिए
हमें। तो चलिए यहां पर अब देखिए पानी बिल्कुल सोक हो गया है बढ़िया-बढ़िया से। यह देखिए गाढ़ी हो गई है हमारी सूजी। अब यहां पर जो हमने पालक को काट के रखा था,
प्याज को काट के रखा था, धनिया पत्ती को काट के रखा था, सारी चीजों को इसमें ऐड कर देंगे हम। यह देखिए। यह आप बच्चों को टिफिन बॉक्स में भी दे सकते हैं। सुबह की
भागदौड़ में ज्यादा टाइम नहीं हो, तो आप झट से इस चीज को नाश्ते को बनाकर मतलब बच्चों को आप टिफिन बॉक्स में रख सकते हैं। उनको बहुत ही अच्छा लगेगा। अब यहां
पर डाल दी है हमने थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर। आप यहां पर हरी मिर्च को भी कट करके डाल सकते हैं। पर मैं बच्चों के लिए बना रही हूं। इसलिए मैंने हरी मिर्च को नहीं डाला है। साथ में डाल दिया है मेरा
फेवरेट चाट मसाला। तो यहां पर चाट मसाला मैंने एक चम्मच डाला है। अब इस यहां पर डालेंगे थोड़ा सा हम ब्लैक साल्ट। चाट मसाले में नमक रहता है तो इसलिए मैंने
यहां पर सफेद नमक का यूज नहीं किया है। फिर यहां पर ब्लैक साल्ट डाला है थोड़ा सा और क्योंकि पालक में भी नमक रहता है तो नमक आप अपने हिसाब से डालिएगा जैसा भी आप
खाते हो स्वादानु नमक। चलिए तो अब सारी चीजों को अच्छे से कर दिया है मिक्स। थोड़ा सा पानी इसमें और ऐड करेंगे। अब हम यहां पर पहले से पानी हमें एक साथ बहुत सारा ऐड नहीं करना है। नहीं तो यह नाश्ता
अच्छा नहीं बनेगा। तो इसलिए आपको कंसिस्टेंसी का बिल्कुल ध्यान रखना है कि नाश्ते की कंसिस्टेंसी कैसी होनी चाहिए। आप वीडियो में देखते रहिएगा। चलिए अच्छे
से इसको सारी चीजों को अच्छे से कर लिया है मिक्स। यहां पर आप और भी मसाले यदि डालना चाहें तो वो भी आप इसमें ऐड कर सकते हैं। जैसे मैगी मसाला बच्चों का फेवरेट भी
डाल सकते हैं यहां पर। और और भी कोई मसाला गरम मसाला भी ऐड कर सकते हैं। मतलब जो भी आपको पसंद हो वो आप यहां पर ऐड कर सकते हैं। चलिए यहां पर चढ़ा दिया है। तवे को
गैस पर चढ़ा दिया है। अब इसमें हम ऑयल लगा लेंगे अच्छे से। आप इसको ब्रश से भी लगा सकते हैं। पर मैंने यहां पर चम्मच से ही लगाया है। तो अब यहां पर हम बनाएंगे बढ़िया सा अपना नाश्ता। तो इस तरीके से
हमें डालना है। यह देखिए। एक चम्मच लेना है। डालना है छोटे-छोटे से यह नाश्ते को बनाते जाना है। आप इस तरीके से बनाने से
आप एक साथ चार से पांच नाश्ते को बना सकते हैं यहां पर। यह देखिए। तो यहां पर मैंने एक साथ चार नाश्ते को बनाया था यहां पर। मेरे कहने पर आप एक बार इस नाश्ते को जरूर
बनाकर देखिएगा। आपको भी यह बहुत ही पसंद आने वाला है। तो चलिए हमने चार नाश्ते यहां पर डाल दिए हैं। यह देखिए। अब इसको हमें थोड़ी देर के लिए ढक देना है। ऑयल हम
नहीं डालेंगे क्योंकि ऑयल हम पहले ही लगा चुके हैं। तो हमें ज्यादा ऑयल यूज नहीं करना है यहां पर। यह देखिए। अब इसको हमें पलट लेना है। यह देखिए एक तरफ से सिक गया
है अच्छे से। इसको हम पलट लेंगे। ईजीली ये पलट जाते हैं। ये देखिए आप बिल्कुल प्रॉब्लम नहीं हो रही थी। बस नीचे से अच्छे से पक जाए। उसके बाद ही आप इनको
पलटिएगा। यह देखिए एक-एक करके मैंने सारे नाश्तों को उलटी-पलटी करके अच्छे से सेक लिया था। दोनों तरफ से सेकने से ना क्या होता है ना कि यह खाने में भी बहुत अच्छा
लगता है और क्रिस्पी भी हो जाता है बहुत ही अच्छा और यह देखिए ऊपर से कितने अच्छे क्रिस्पी से ये लग रहे हैं और अंदर से सॉफ्ट रहते हैं ऊपर से क्रिस्पी। यह देखिए
क्रिस्पी मतलब ऐसा नहीं कि बहुत ही ज्यादा क्रिस्पी मतलब कि हल्का सा क्रिस्पीनेस आता है और ऊपर से अंदर से बिल्कुल सॉफ्ट।
तो यह बहुत ही बढ़िया बनते हैं। आप इनको चीले जैसे भी बना सकते हैं। मतलब कि एक अकेला चीला भी बना सकते हैं। पर मैंने यहां पर इस तरीके से बनाया है यह नाश्ता।
यह भी बहुत ही अच्छे लग रहे थे। खाने में तो बहुत ही ज्यादा टेस्टी थे। तो यहां पर एक बैच हमारा सिक गया है। यह देखिए कितनी अच्छी जालियां आई हैं हमारे नाश्ते में।
अब जल्दी से हम अपने और बैटर को भी इसमें डाल देंगे। एक-एक चम्मच को। इस तरीके से करते हुए मैंने यहां पर दूसरा बैच भी डाल दिया था। यह देखिए बहुत ही ईजीली आपकी
कंसिस्टेंसी आप देख लीजिएगा। बैटर की इस तरीके से ही रहना चाहिए। नहीं तो ज्यादा गीला हो जाएगा ना तो यह फैल जाएंगे। इनका शेप नहीं बन पाएगा। तो इनको शेप में लाने
के लिए हमें इसको बहुत ज्यादा गीला नहीं करना है। इस तरीके से ही हमें इसको रखना है। तो यहां पर मैंने इस बार पांच नाश्ते को डाला था। यह देखिए। बहुत ही बढ़िया है।
आप और भी डाल सकते हैं। मतलब कि जितने आपके तवे पर बन जाए उतने नाश्ते आप एक बार में डाल सकते हैं। अब यहां पर डाल दिया था मैंने तेल क्योंकि अब यहां पर तेल ज्यादा
नहीं था तवे पर इसलिए मैंने थोड़ा-थोड़ा सा तेल इसमें डाल दिया था। इसको भी ढककर हमने पका लिया है एक तरफ से और इसको हम उल्टी-पलटी कर देंगे। इतनी ईजीली ये देखिए
कोई भी प्रॉब्लम नहीं। बिल्कुल भी हमारे तवे पर यह चिपका नहीं है नाश्ता। आप देख सकते हैं बहुत ही ईजीली ये निकल रहे थे। यह देखिए बहुत बढ़िया। तो जल्दी से
बनाइएगा। चलिए कर लेते हैं हम प्लेटिंग। तो यहां पर यह आ गया हमारा टेस्टी-टेस्टी सा नाश्ता। आप इसकी ये देख सकते हैं कितना बढ़िया लग रहा है। देखने में भी मेहमान आ
जाए। अचानक कुछ समझ में ना आए तो जल्दी से बस एक कटोरी सूजी को घोलिए पानी में और आप कोई भी सब्जी पालक डाल सकते हैं। प्याज अकेले से भी बना सकते हैं। टमाटर से भी
बना सकते हैं। मतलब कि किसी भी चीज से नाश्ता बनाइएगा पर बनाइएगा इसी तरीके से तो वही बहुत ही अच्छा लगता है। यहां पर मैंने इसको सर्व किया है रेड चिल्ली सॉस
के साथ। तो चलिए यहां पर हमने आप इसको चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं। तो चलिए यहां पर हम इसको आपको कट करके दिखाते हैं। यह देख तोड़ के दिखाते हैं। मतलब ये कितना
बढ़िया ये अंदर से भी है और आप इसको बैक साइड देख सकते हैं कितनी अच्छी जालियां आई हैं इसमें। तो दोस्तों यदि आपको वीडियो में थोड़ा सा भी कुछ पसंद आया हो और आप
मेरे चैनल पर पहली बार आए हो तो प्लीज आपसे एक प्यारी सी रिक्वेस्ट है। मेरे चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर लीजिएगा। वीडियो को लाइक कीजिएगा। एक प्यारा सा कमेंट जरूर कर दीजिएगा। साथ में बेल आइकन
जरूर दबा दीजिएगा ताकि मेरी नई-नई वीडियो की नोटिफिकेशन सबसे पहले आपको मिले। साथ में एक हाइप का बटन है उसे भी जरूर प्रेस कर दीजिएगा प्लीज जिससे मेरी वीडियो आगे
तक जाए। थैंक यू सो मच दोस्तों वीडियो को लास्ट तक देखने के लिए। मिलते हैं एक नेक्स्ट डे नई वीडियो के साथ। तब तक के लिए बाय-बाय। अपना ध्यान रखिएगा। थैंक यू सो मच। बाय-बाय। थैंक यू।
Loading video analysis...