LongCut logo

The Cursed Book | Horror Stories in Hindi | डरावनी कहानी | Khooni Monday E342🔥🔥🔥

By Khooni Monday

Summary

Topics Covered

  • शब्द पढ़ते ही जाग उठती है श्रापित किताब
  • भागा भी तो नहीं बचा रिचर्ड
  • अपनों का रूप धरकर करता है हमला दानव
  • आग भी बेबस है किताब ऑफ द डेड के आगे

Full Transcript

दोस्तों, हम हर हफ्ते बड़ी मेहनत से आपके लिए एक दिल दहला देने वाली एनिमेटेड हॉरर स्टोरी बनाते हैं। तो अगर आप हमारी यानी खूनी मंडे चैनल की कहानियां एन्जॉय कर रहे

हैं तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए और हमारी लेटेस्ट वीडियोस की नोटिफिकेशन के लिए बेल आइकॉन दबाना मत भूलना। न्यूजीलैंड के एक छोटे से टाउन के बाहर

लकड़ी से बना एक छोटा सा घर था जिसके चारों तरफ घने पाइ के जंगल, पहाड़ियां और पीछे एक गहरी लेक थी। वो घर रिचर्ड नाम के

एक बूढ़े आदमी का था। एक दिन वहां जब एक पोस्टमैन गया तो रिचर्ड का घर खुला पड़ा था। पोस्टमैन रिचर्ड का नाम पुकारते हुए

अंदर घुसा। तो उसने देखा कि रिचर्ड वहां था ही नहीं। पूरा घर खाली था। रिचर्ड कुछ दिनों से मिसिंग था। जब यह बात पुलिस को

पता चली तो उन्होंने पूरी प्रॉपर्टी आसपास के लेक और जंगल में उसे बहुत ढूंढा लेकिन वो कहीं नहीं मिला। कुछ दिनों बाद रिचर्ड

को डेड डिक्लेअ कर दिया गया। और वो घर उसकी ग्रैंड डॉटर मियां के नाम हो गया। मियां 25 साल की थी और लॉस एंजेलिस में

रहती थी। यह खबर सुनते ही वो उस टाउन में आ गई। उसका प्लान बहुत सिंपल था। घर साफ करना, सारे डॉक्यूमेंट्स देखना और

प्रॉपर्टी बेचकर वापस लौट जाना। पूरा दिन सफाई में निकल गया। सिर्फ गैरेज बाकी रह गया था। गैरेज के अंदर पुराने टूल्स,

फिशिंग गियर, लकड़ी के क्रेट्स और लोहे की शेलफ्स रखी थी। सबसे पिछली शेलफ और दीवार के बीच एक काले कपड़े में लिपटा हुआ एक

मोटा सा बंडल पड़ा था। मियां ने कपड़ा हटाया तो एक पुरानी सी बुक थी। उसका कवर बहुत अजीब था और वो अलग-अलग चमड़े के

टुकड़ों से बना हुआ था और उसके बीच में एक बहुत अजीब सा गोल सिंबल था जिसके अंदर पेड़ की उलझी हुई रूट्स थी और उसके बीच

डरावना सा चेहरा बना था। मियां ने पहला पेज खोला। उस पर गहरे लाल रंग से अजीब से शब्द लिखे थे। हर लाइन के आसपास अलग

सिंबल्स और ड्राइंग्स बनी थी। कहीं उल्टे पेड़, कहीं धुंध से निकलते हुए लंबे मॉन्सर्स जिनके डरावने लंबे दांत वाले चेहरे थे। कहीं आंखों जैसे अजीब से

सिंबल्स। जो देखते ही लगता था कि वह कागज के अंदर से उसे देख रहे हों। तभी उसकी नजर वहां लिखे कुछ शब्दों पर पड़ी जिन्हें

देखते ही वो उन शब्दों को अपने आप पढ़ने लगी। आखिरी शब्द उसके होठों से निकलते ही उसे अपने दाएं हाथ की उंगलियों में एक तेज

जलन महसूस हुई। उसने झटके से बुक बंद कर दी। अचानक बाहर आसमान का रंग काला पड़ गया और जोरों की हवा [संगीत] चलने लगी। पाइन

के पेड़ एक डायरेक्शन में झुक गए थे। पास के लेख में बहुत तेज लहरें उठने लगी। मियां ने बाहर देखा तो ढेर सारे काले कौवे

फार्म हाउस के ऊपर चक्कर काट रहे थे। तभी मियां ने अपने हाथ को देखा। उसकी उंगलियों के बीच एक पतली सी काली लाइन उभर आई थी।

वो जलने के निशान जैसी नहीं लग रही थी बल्कि किसी पेड़ की जड़ों की तरह स्किन के नीचे फैलती हुई महसूस हो रही थी। दोस्तों

क्या बुक्स ईवल हो सकती हैं? एक ऐसे ही कर्स बुक और रातों की नींद उड़ा देने वाली डीमंस की कहानी मिलेगी आपको son पिक्चर्स

की नई हॉरर फिल्म इविल डेड बर्न में। अपने फियोंनसे की मौत के बाद एलिस उसके परिवार के फार्म हाउस पहुंचती है। लेकिन वहां उसे

एक बहुत ही क्रीपी बुक ऑफ द डेड मिलती है। जिसमें लिखे हुए वर्ड्स पढ़ने के बाद वो एक एंशिएंट डेमोनिक एंटिटी को जगा देती है

और वो एंटिटी धीरे-धीरे पूरे घर को एक लिविंग हेल बना देती है। क्या होगा एलिस का? क्या एलिस उस एशियन एंटिटी से बच

का? क्या एलिस उस एशियन एंटिटी से बच पाएगी? यह जानने के [संगीत] लिए देखिए

पाएगी? यह जानने के [संगीत] लिए देखिए इविल डेड बर्न 10 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। तो इस हॉरर थ्रिलर को बिल्कुल भी मिस मत करना। उसने घबराकर बुक

को दोबारा कैनवस में लपेटा और शेलफ के पीछे रख दिया। कैरेज का दरवाजा बंद किया और सीधा ऊपर वाले बैडरूम के अंदर आ गई। कुछ देर में बाहर का मौसम फिर से बिल्कुल

नॉर्मल हो गया था। अब आसमान साफ था। लेक का पानी दोबारा शांत हो गया था और कौवे भी जा चुके थे। पर मियां के हाथ पर

वो गहरी लाइंस अब भी वहीं थी। पूरा दिन काम करने के बाद उसके शरीर में बिल्कुल ताकत नहीं बची थी। तो वो कुछ देर के लिए

घर में ही सो गई। पर कुछ ही देर में मियां की नींद एक जोर की चीख से टूटी। एक आदमी मदद के लिए चिल्ला रहा था। वो आवाज नीचे

ड्राइंग रूम से आ रही थी। मियां धीरे-धीरे सीढ़ियां उतरने लगी। लेकिन ड्राइंग रूम में पहुंचते ही उसके कदम वहीं रुक गए।

डाइनिंग टेबल पर वही पुरानी बुक रखी थी और उसके पास उसके ग्रैंडफादर रिचर्ड बैठे थे और वो मदद के लिए चिल्ला रहे थे। उनका

चेहरा बेहद दुबला पतला और कमजोर लग रहा था। कपड़ों पर गीली मिट्टी लगी हुई थी और आंखों के नीचे गहरे काले दाग थे। मियां

अपने दादा को देखकर शॉक्ड थी। लेकिन उससे भी ज्यादा हैरान वो उनकी बीमार हालत देखकर थी। मियां ने कांपते हुए रिचर्ड को शांत

किया और उन्हें पानी पिलाया। रिचर्ड बार-बार घर के हर एक कोने को देख रहा था। कभी खिड़की के बाहर तो कभी छत की तरफ। कुछ

देर तक रिचर्ड कुछ बोल ही नहीं पाया। वो सिर्फ अपनी सांसे संभालता रहा। फिर उसने बताना शुरू किया कि कई साल पहले जब उसने

यह घर खरीदा था तो उसे यह बुक एक शेलफ के पीछे दबी हुई मिली थी। जिसे खोलते ही वो उसे पढ़ने लगा। उस दिन के बाद से उसे लगने

लगा कि घर में कोई और भी रहता है। पहले आवाजें आई। फिर ऐसे चेहरे दिखने लगे जो हर दिन किसी अपने का रूप ले लेते थे। रिचर्ड

ने बताया कि उस बुक में बहुत ही इविल और खूंखार एंशिएंट एंटिटी की आत्मा है और उसी के डर की वजह से रिचर्ड घर छोड़कर चला गया

था। वो जंगल में लेक के किनारे पुराने केविंस में छुप कर रहता रहा। लेकिन जब उसने शाम को वो तेज तूफान और कौवों का

झुंड देखा उसे समझ आ गया कि सब कुछ दोबारा शुरू हो चुका है। इसलिए वो मियां को बचाने वापस आया। रिचर्ड की बात खत्म भी नहीं हुई

थी कि रिचर्ड की नजर सीधा किचन की खिड़की के बाहर गई। जब मियां ने वहां देखा तो उसे ऐसा लगा कि जैसे जंगल के अंधेरे में खड़ी

कोई लड़की उसे देख रही है। उसका पूरा चेहरा जला हुआ था। उसे देखते ही मियां की रूह कांप गई और तभी अचानक रिचर्ड का चेहरा

अपने आप बदलने लगा। उसकी गर्दन की नसे उभर आई और काली पड़ने लगी। उसकी आंखें एकदम सफेद हो गई और वो बहुत गुस्से में आ गया।

जैसे किसी आत्मा ने उसे पोज़ेस कर लिया हो। डाइनिंग टेबल पर रखी वही बुक अपने आप खुल चुकी थी। किसी हवा के बिना उस बुक के

पेजेस अपने आप पलट रहे थे। हर नया पेज खुलते ही लकड़ी की दीवारों पर वैसे ही गोल निशान आने लगे जैसे मियां ने पहली बार

उसके कवर पर देखे थे। तभी फायर प्लेस के अंदर बुझी रात अपने आप जलने लगी। मियां ने बुक बंद करने की कोशिश की। पर जैसे ही

उसने बुक का कवर पकड़ा, उसके हाथ की नसें जलने लगी। जलन इतनी तेज थी कि उसे लगा कि जैसे उसकी हथेली के अंदर अंगारे भर दिए गए

हो। धीरे-धीरे उसके हाथ पर भी वही काले सिंबल्स बनने लगे। वहीं रिचर्ड ने टेबल पर पड़ा कैंडल स्टैंड उठा लिया। पिघला हुआ

मोम रिचर्ड के हाथों पर बहकर गिरने लगा। लेकिन रिचर्ड ने ना हाथ हटाया ना दर्द से कोई आवाज निकाली। वो बस गुस्से में उस

जलते हुए कैंडल स्टैंड को लेकर मियां की तरफ बढ़ने लगा। जैसे वो उसे उस स्टैंड से मारने वाला हो। बाहर आसमान फिर से काला हो

गया और ढेर सारे कौवों [संगीत] का झुंड आसपास घूमने लगा। मियां ने कैंडल स्टैंड से बचते हुए रिचर्ड को धक्का दिया तो रिचर्ड दीवार से टकरा गया और उस कैंडल

स्टैंड से घर के कर्टेंस ने आग पकड़ ली। एकदम से पूरा का पूरा घर जलने लगा। रिचर्ड भी उस आग में झुलस गया। मियां किचन की

खिड़की से बाहर जंगल में निकलने की कोशिश कर रही थी। जहां वो जली हुई लड़की खड़ी थी। लेकिन खिड़की खोलते हुए उसने देखा वो

लड़की कोई और नहीं खुद मियां है और तभी आग की लपटों ने मियां को भी घेर लिया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड तो वहां आई लेकिन तब

तक बहुत देर हो चुकी थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें रिचर्ड और मियां की जली हुई बॉडीज मिली। जिन्हें देखकर वो शॉक्ड

थे। पूरा घर जल के राख हो गया था। पर वो बुक बुक ऑफ द डेड अभी भी टेबल पर पड़ी

एकदम सही सलामत थी। दोस्तों अगर आपको कर्स बुक्स दिमाग हिला देने वाला सुपर नेचुरल हॉरर और नॉनस्टॉप टेरिफाइंग एक्सपीरियंस

पसंद है तो इविल डेड बर्न को थिएटर्स में बिल्कुल भी मिस मत करना। रिलीजिंग ऑन 10 जुलाई ओनली इन थिएटर्स नियर यू।

और अगर आपको यह वीडियो अच्छी लगी तो हमारा चैनल खूनी मंडे सब्सक्राइब करना बिल्कुल मत भूलना।

Loading...

Loading video analysis...